How to Do Hair Spa At Home, घर पर कैसे करें हेयर स्पा : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की सही देखभाल करना अक्सर मुश्किल हो जाता है। धूल, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। खासतौर से इन दिनों होने वाली बिन मौसम की बारिश में तो बालों का हाल और भी बेहाल हो चुका है। ऐसे में Hair Spa एक बेहतरीन समाधान है, जो बालों को गहराई से पोषण देकर उन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाता है। लेकिन कई बार पार्लर जाना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में अच्छी बात यह है कि आप पार्लर जाए बिना घर पर ही आसानी से हेयर स्पा कर सकते हैं। यहां देखें घर पर हेयर स्पा कैसे करें।
यह भी पढ़ें - दूल्हा बनने से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए
1. तेल से मसाज (Oil Massage)
हेयर स्पा की शुरुआत बालों में तेल लगाने से होती है। नारियल, बादाम या जैतून का तेल हल्का गर्म करके बालों और स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और जड़ों को मजबूत बनाता है। कम से कम 10–15 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
2. स्टीम दें (Steam Therapy)
तेल लगाने के बाद बालों को स्टीम देना बेहद जरूरी है। इसके लिए गर्म पानी में तौलिया डुबोकर निचोड़ लें और सिर पर लपेट लें। यह प्रक्रिया बालों के पोर्स खोलती है, जिससे तेल गहराई तक पहुंचकर बेहतर असर करता है। 5–10 मिनट तक स्टीम दें।

Hair Spa At Home
3. माइल्ड शैम्पू से वॉश
अब बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। ध्यान रखें कि ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे बालों की नमी कम हो सकती है। हल्के हाथों से स्कैल्प साफ करें।
4. हेयर मास्क लगाएं
शैम्पू के बाद बालों में हेयर मास्क लगाना जरूरी है। आप घर पर बना मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे दही, एलोवेरा और शहद का मिश्रण। इसे बालों में 20–30 मिनट तक लगाकर रखें, जिससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है।
5. कंडीशनिंग और रिंस
मास्क धोने के बाद कंडीशनर लगाएं। इससे बाल मुलायम और स्मूद बनते हैं। ठंडे पानी से बाल धोने से शाइन बढ़ती है और फ्रिज़ कम होता है।
6. सही तरीके से सुखाएं
बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से सुखाएं। प्राकृतिक रूप से सूखने दें, ताकि बाल टूटने से बचें।
क्यों जरूरी है हेयर स्पा?
घर पर किया गया हेयर स्पा न केवल सस्ता होता है, बल्कि केमिकल्स से भी बचाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, डैंड्रफ कम करता है और बालों में नेचुरल चमक लाता है।
