Banana Hair Mask Benefits At Home (केले का हेयर मास्क कैसे बनाएं): खराब लाइफस्टाइल, खान पान की आदतों के साथ साथ प्रदूषण आदि के कारण भी इन दिनों लगभग हर किसी को रूखे-बेजान बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जान लीजिए कि, केला शरीर के लिए अच्छा तो होता ही है, लेकिन ये बालों की ग्रोथ के लिए भी बहुत पोषक साबित हो सकता है। केले में कई जरूरी विटामिन और मिनरल होते हैं जो बालों के सेहत को बेहतर कर सकते हैं। केले के फायदे पाने के लिए आप इसे अपने डाइट में तो शामिल कर ही सकते हैं लेकिन केवल बालों के लिए फायदा चाहिए तो आप इसका हेयर मास्क बना सकते हैं, इससे आपके बालों और स्कैल्प को सीधा पोषण मिलेगा। आइए जानते हैं केले का हेयर मास्क कैसे बनाएं।
Banana Hair Mask For Hair Growth
केले का हेयर मास्क
केले का हेयर मास्क कई तरीके से बन सकता है। ये मास्क आपके बालों को पोषण और नमी देते हैं, जिससे वे चिकने, चमकदार और संभालने में आसान हो जाते है। साथ ही इस मास्क के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी बढ़ जाती है।
- बेसिक केले का हेयर मास्क बनाने के लिए एक पका केला लें और उसे तब तक मैश करें जब तक कि चिकना पेस्ट न बन जाए। यदि आप चाहें तो अतिरिक्त नमी और चमक के लिए इसमें एक बड़ा चम्मच शहद या दही भी मिला लें।
- एक दूसरे तरह का हेयर मास्क भी बनाया जा सकता है। इसके लिए केले को अच्छी तरह मसल कर उसमें एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिला लें।
Best Homemade Hair Mask in Hindi
हेयर मास्क लगाने का तरीका
सबसे पहले अपने बालों को पानी से हल्का गीला कर लें। आपको अपने बालों को भिगोने की जरूरत नहीं है। अब केले के पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं, सिरों से लेकर जड़ों तक। इसे अपने स्कैल्प पर उंगलियों से अच्छी तरह मसाज करें। इनको 30 से 60 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें, फिर शैंपू से धुल लें। ये दोनों मास्क डैमेज बालों की मरम्मत करेंगे और साथ ही पोषण और नमी भी देंगे।
बालों के लिए केले के फायदे
केले में विटामिन ए, सी, ई, बी6, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी विटामिन और मिनरल होते हैं जो बालों के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा केले का नेचुरल तेल और नमी बालों को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। यह रूखेपन को कम करने और बालों और स्कैल्प को पोषण देने के लिए अच्छा विकल्प है। केले में विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं। आप केले को केवल अपने डाइट में शामिल करके ये सारे फायदे पा सकते हैं, लेकिन बालों के लिए सीधा लाभ चाहिए तो इस मास्क को ट्राई करिए।
