घर पर बनाएं बाजार जैसा खस्ता तिलकुट, मकर संक्रांति के त्योहार में लगेंगा चार चांद, नोट करें गुड़ के तिलकुट की रेसिपी

Makar Sankranti Tilkut Recipe: इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। खासतौर से तिलकुट जरूर बनते हैं। अगर आपको घर पर चीनी की जगह गुड़ के तिलकुट बनाने हैं तो आप यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं।

Makar Sankranti Tilkut Recipe: लोहड़ी के दूसरे दिन ही मकर संक्रांति मनाई जाती है और इस साल ये खास दिन 14 जनवरी को है। ये मौसम सर्दियों के खत्म होने और गर्मी शुरू होने का प्रतीक है। इसे देशभर में लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन स्नान-दान किया जाता है। घर को सजाया जाता है और रंग-बिरंगे पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर से तिल और गुड़ की मिठाइयां जरूर बनती हैं। इसमें तिलकुट, रेवड़ी, तिल लड्डू शामिल है। यहां हम आपको सफेद तिल से बनने वाले तिलकुट की रेसिपी बता रहे हैं। ये रेसिपी खासतौर से गुड़ वाली है, जिसमें आपको चीनी का इस्तेमाल न करना पड़े।

gud ka tilkut kaise banta hai

गुड़ का तिलकुट कैसे बनता है (pc: Canva)

तिलकुट बनाने की सामग्री (Tilkut Recipe Ingredients) -

  • सफेद तिल
  • देसी घी
  • गुड़
  • इलायची पाउडर

End of Feed