शिवरात्रि उपवास क्यों माना जाता है हेल्थ के लिए फायदेमंद, कैसे भक्ति के साथ है बॉडी रीसेट का कारगर तरीका

Shivratri vrat health benefits in hindi: हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि महाशिवरात्रि उपवास सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स और रीसेट करने का प्राकृतिक तरीका भी है। इस व्रत को रखने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है, मेटाबॉलिज्म सुधरता है और मानसिक शांति मिलती है। आज के लेख में जानिए शिवरात्रि व्रत के हेल्थ बेनिफिट्स।

Shivratri vrat health benefits in hindi: शिवरात्रि का व्रत ज्यादातर लोग भगवान शिव की भक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह उपवास हमारे शरीर के लिए भी उतना ही फायदेमंद हो सकता है? दरअसल, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि समय-समय पर रखा गया व्रत शरीर को अंदर से साफ करने और रीसेट करने का काम करता है। जब हम नियंत्रित तरीके से उपवास करते हैं, तो पाचन तंत्र को आराम मिलता है, शरीर की सफाई की प्रक्रिया तेज होती है और मन भी शांत होता है। यानी शिवरात्रि का व्रत सिर्फ आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि एक तरह का नेचुरल बॉडी रीसेट भी है। आइए समझते हैं कि यह उपवास हेल्थ के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है।

महाशिवरात्रि व्रत के क्या हैं स्वास्थ्य लाभ

महाशिवरात्रि व्रत के क्या हैं स्वास्थ्य लाभ (PC- Pinterest)

पाचन तंत्र को मिलता है आराम

हम रोज तीन-चार बार खाना खाते हैं, जिससे हमारा पाचन तंत्र लगातार काम करता रहता है। शिवरात्रि जैसे व्रत में जब हम सीमित या फलाहार लेते हैं, तो पेट और आंतों को थोड़ा आराम मिल जाता है। वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि कुछ समय का उपवास डाइजेस्टिव सिस्टम को रिकवर होने का मौका देता है। इससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

End of Feed