Maha Shivaratri Best Outfits for Women: महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2024) के पर्व का भारत में खास महत्व है। यह देश में मनाए जाने वाले तमाम पर्व और त्योहारों में बेहद अहम है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करते हैं और उपवास भी रखते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में यह पर्व अलग तरह से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती से विवाह किया था और इससे प्रेरित होकर विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए व्रत रखती हैं और अविवाहित महिलाएं भगवान शिव जैसा पति पाने के लिए आशीर्वाद मांगती हैं।
Maha Shivaratri Kab hai (इस साल कब है महाशिवरात्रि)
महाशिवरात्रि(Maha Shivaratri) पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा अर्चना करते हैं। भोलेनाथ की पूजा करते समय लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। इन्ही कुछ जरूरी बातों में से एक ये भी है कि इस दिन किस तरह के कपड़े पहनें। वहीं बात करें महिलाओं की तो अगर वह इस खास दिन पारंपरिक के साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।
मिनिमल प्रिंटेड सूट्स
जब भी स्टाइलिश दिखने की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए कि आपका ड्रेस किसी की आंखों में चुभे ना। महाशिवरात्रि के पर्व पर आप मिनिमल प्रिंटेड सूट्स पहन सकती हैं। अगर यह ड्रेस लाल या संतरी रंग का हो तो फिर क्या ही कहने।
को-ऑर्ड ड्रेस
को-ऑर्ड सेट आपको एथनिसिटी के साथ शानदार स्टाइलिंग भी देते हैं। अगर आप महाशिवरात्रि वाले दिन दफ्त जा रही हैं या फिर किसी मीटिंग का हिस्सा हैं तो आप को-ऑर्ड ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं।
प्रिंटेड साड़ी
महाशिवरात्रि वाले दिन उपवास रखते हुए तमाम दूसरे काम करना काफी थकान भरा होता है। इसलिए बेहतर है कि आप कुछ ऐसा पहनें जो आपकी इस त्योहार की छाप छोड़ते हुए आपको आरामदायक महसूस कराए। ऐसे में आप साड़ी का चुनाव करें। साड़ी हल्के रंग के फूलों के प्रिंट वाली हो तो अच्छा है।
अनारकली सूट्स
सॉफ्ट ग्लैम लुक बेहद क्लासी नजर आने के साथ ही आपके मन को शांत भी रखता है। ऐसे में आप अनारकली ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं। पूजा के माहौल के साथ ही स्टाइलिश लुक के लिए अनारकली ड्रेस परफेक्ट है।
