Luv You Shankar: श्रीराम के साथ अब भगवान शंकर के भी होंगे पर्दे पर दर्शन, नन्हें शिव का लुक मोह लेगा मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2023, 05:04 PM IST

Luv You Shankar Look: राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'लव यू शंकर' 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फर्स्ट लुक पोस्टर में नजर आ रहा क्यूट शिव का लुक बेहद प्यारा लग रहा है।

Luv You Shankar Look: एक तरफ बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष भगवान राम के चरित्र को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ एनिमेशन फिल्म लव यू शंकर की रिलीज डेट सामने आ गई है। एनिमेशन फिल्मों के शौकीन कम नहीं है। 'माई फ्रेंड गणेशा' के डायरेक्टर राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'लव यू शंकर' 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एनिमेशन के माध्यम से भगवान शंकर की कहानी को पर्दे पर लाएगी। फर्स्ट लुक पोस्टर में नजर आ रहा क्यूट शिव का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी शामिल नजर आएंगे।

तान्हाजी फेम इलाक्षी गुप्ता और प्रतीक जैन संग बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म 'लव यू शंकर' का पोस्टर साझा किया है। सुनीता देसाई द्वारा निर्मित, 'लव यू शंकर' एक 8 साल के लड़के और भगवान शिव की है। श्रेयस तलपड़े का कहाना है, "इस फिल्म की कहानी लंदन से बनारस आने वाले एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है और वहीं से मेरी कहानी शुरू होती है। यह मूवी मेरे लिए खास है और पुनर्जन्म पर आधारित है। ड्रामा, हास्य और बाकी कई चीजों को मिलाकर एक रोमांचक चित्रण बनाया गया है।"

End of Feed