Lohri Recipes: नए साल की शुरुआत के साथ विंटर फेस्टिवल्स भी शुरू हो जाते हैं। पहला त्योहार लोहड़ी (Lohri) होता है, जिसमें खूब मजा किया जाता है। लोहड़ी एक लोक त्योहार है जो हिंदुओं, विशेष रूप से सिखों द्वारा, सर्दियों के मौसम के अंत और भारत में त्योहार कैलेंडर की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। यह पंजाब का पारंपरिक फसल उत्सव भी है। अगर आप भी लोहड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इस मौके पर क्या बनाएं इसे लेकर कन्फ्यूज हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसी ट्रडिशनल पंजाबी रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस मौके पर आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये न सिर्फ उस दिन को और ज्यादा खास बना देगा, बल्कि आपको रिश्तेदारों की काफी तारीफें बटोरने में भी मदद करेगा।
ट्राई करें ये 5 रेसिपी-
1) आटे का लड्डू
यह सबसे लोकप्रिय उत्तर भारतीय डेसर्ट में से एक है। आप इन्हें केवल तीन साधारण सामग्री का उपयोग करके बना सकते हैं: आटा, गुड़ और घी। चूंकि फसल के त्योहार में गुड़ बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए यह मिठाई हर किसी के लिए जरूरी है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इस रेसिपी में सूखे मेवे मिला सकते हैं। सिर्फ आटे के लड्डू ही नहीं, बल्कि इसकी जगह तिल और गुड़ के लड्डू भी बहुत बनाए और खिलाए जाते हैं।
2) कड़ा प्रसाद
लोहड़ी के मौके पर ट्रडिशनल पंजाबी डिश कड़ा प्रसाद जरूर बनाएं। यह मीठी डिश है और खाने में बेहद टेस्टी होती है। लंच में चावल के साथ राजमा और कढ़ी भी बना सकते हैं। लोहड़ी के मौके पर इन्हें बनाना त्योहार को और खास बनाता है।
3) गुड़ के मालपुए
पंजाब में लोहड़ी के मौके पर गाजर का हलवा, मसाला मिल्क और गुड़ के मालपुए बनाने का ट्रडिशन है और ये काफी लंबे समय से चलता आ रहा है। मालपुआ एक प्रकार का पैनकेक है, जो भोजन के अंत में परोसी गई एक मिठाई की तरह या एक नाश्ते की तरह है।
4) मक्के की रोटी और मीठे चावल
इस दिन आप सरसों का साग और मक्के की रोटी जरूर बनाएं। यह एक पारपंरिक डिश है और सबको पसंद आती है। इसके साथ ही साथ मीठे चावल, मूंग दाल का हलवा और कच्ची मूली भी खाने का ट्रडिशन है।
