Litti Chokha Recipe: बारिश के मौसम में घर पर झटपट बनाएं लिट्टी-चोखा, नोट कर लें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 3, 2025, 02:07 PM IST

Litti Chokha Recipe: बिहारी लिट्टी चोखा का स्वाद किसी भी दूसरे व्यंजन से बिलकुल अलग और लाजवाब होता है। इसे बनाने कुछ लोगों को मुश्किल लगता है। ऐसे में यहां हम लिट्टी चोखा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से नोट करें लिट्टी-चोखा की रेसिपी।

Litti Chokha Recipe: बिहार के स्वादिष्ट व्यंजनों की बात की जाए तो उसमें लिट्टी-चोखा का नाम सबसे ऊपर आता है। इस बिहारी की डिश की पूरी दुनिया दीवानी है। लिट्टी-चोखा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाना भी उतना ही आसान है। लिट्टी के स्वाद की मुख्य सामग्री सत्तू होता है। जिसकी वजह से इसका स्वाद बिल्कुल अलग आता है। लेकिन कई लोगों को इसे बनाना बेहद कठिन लगता है। ऐसे में यहां हम लिट्टी-चोखा की आसान सी रेसिपी बताने रहे हैं जिससे आप घर पर झटपट लिट्टी-चोखा बना सकते हैं।

लिट्टी-चोखा रेसिपी (Image: istock)

लिट्टी के लिए सामग्री

  • लिट्टी के आटे के लिए
  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • घी या तेल: ¼ कप
  • अजवाइन: ½ चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • पानी: आवश्यकतानुसार
  • सत्तू की भरावन के लिए:
  • सत्तू : 1 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज: 1/4 कप
  • बारीक कटा हुआ लहसुन: 3-4 कली
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च: 2-3
  • बारीक कटा हुआ अदरक: 1 इंच
  • अचार का मसाला या नींबू का रस: 1 चम्मच
  • सरसों का तेल: 2 चम्मच
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया: 2 चम्मच
  • कलौंजी: ½ चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार

End of Feed