मानसून का मौसम जितना सुहावना होता है,उतना ही यह हमारी त्वचा और खासकर होंठों के लिए मुसीबत खड़ी करता है। हवा में नमी की वजह से होंठ रूखे और बेजान हो जाते हैं। वहीं अगर इसकी देखभाल न की जाए तो होंठ फटने भी लगते हैं। ऐसे में होंठों की नमी को बरकरार रखने और इसे फटने से बचाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप होंठों को मुलायम और सॉफ्ट बना सकते हैं।
How to take care of lips during monsoon
देसी घी
रात को सोने से पहले होंठों पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं। यह मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और होंठों को मुलायम बनाता है।
नारियल तेल
नारियल तेल में फैटी एसिड होते हैं जो होंठों को नमी देते हैं। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। इसके लिए नारियल तेल को सीधे होंठों पर अप्लाई करें।
शहद
शहद एक नेचुरल humectant है, जो नमी को सोखता है और होंठों की नमी को बनाए रखता है। इसके लिए रात को सोने से पहले थोड़ा सा शहद लगाएं और सुबह धो लें।
शहद और चीनी का स्क्रब
इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच चीनी मिलाकर धीरे-धीरे होंठों पर मसाज करें। यह डेड स्किन को हटाकर होंठों को मुलायम बनाता है। इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं।
दलिया और दूध का स्क्रब
इसके लिए थोड़ा सा दलिया पीसकर उसमें कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें और फिर धो लें।
शहद से दूर होगा कालापन
अगर आपके होंठ पिग्मेंटेड हो रहे हैं, यानि कालापन बढ़ रहा है तो आप लगातार 15 दिन तक होंठों पर शहद लगा सकते हैं। इसके लिए शहद को होंठों पर अप्लाई करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे होंठ मुलायम होंगे।
