40 की उम्र में मेंस्ट्रुअल प्रॉब्लम्स क्यों बढ़ती हैं, पीरियड लेट या बस 1-2 दिन आ रहे तो अपनाएं आसान टिप्स

Lifestyle Changes For Regular Periods: क्या आप जानते हैं 40 की उम्र के बाद पीरियड लेट होना या सिर्फ 1-2 दिन आना परिमेनोपॉज का संकेत हो सकता है। हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, नींद की कमी और गलत खानपान इसके बड़े कारण हैं। हाल ही में डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव बताए हैं जिन्हें अपनाकर पीरियड्स को 3-5 दिन तक हेल्दी और रेगुलर बनाया जा सकता है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

Lifestyle Changes For Regular Periods: क्या आपका पीरियड 10 दिन लेट हो रहा है? या फिर सिर्फ 1-2 दिन में खत्म हो जा रहा है? 40 की उम्र के आसपास ऐसा होना आम बात है। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और हार्मोन व गट हेल्थ डाइटीशियन मनप्रीत कालरा के मुताबिक यह परिमेनोपॉज की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर घटने लगता है, जिससे साइकल छोटी, अनियमित या हल्की हो सकती है। कई महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि यह शरीर का साफ संकेत है कि अब लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान बदलाव अपनाकर 3-5 दिन का हेल्दी फ्लो वापस पाया जा सकता है।

40 की उम्र में पीरियड्स कैसे रेगुलर रखें

40 की उम्र में पीरियड्स कैसे रेगुलर रखें

ब्लड शुगर बैलेंस रखना है सबसे जरूरी

मनप्रीत कालरा बताती हैं कि अगर आप समय पर खाना नहीं खातीं, तो कॉर्टिसोल 30% तक बढ़ सकता है। ज्यादा स्ट्रेस हार्मोन ओव्यूलेशन को प्रभावित करता है। इसलिए मील स्किप करना बंद करें। हर मील में प्रोटीन और फाइबर जरूर शामिल करें। इससे ब्लड शुगर स्थिर रहती है और पीरियड्स ज्यादा रेगुलर होते हैं।

End of Feed