Best Bridal Saree Of 2024: साल 2025 के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं तो साथ ही साल 2024 को अलविदा भी कहना है। इस साल हमने कई सारी खूबसूरत ब्राइड्स को देखा। अलग बात ये है कि पहले लड़कियां सिर्फ लहंगे में शादी करती थीं, लेकिन आजकल ज्यादातर लड़कियां शादी के लिए साड़ी चुनने लगी हैं। साड़ी में भी ब्राइडल लुक कमाल का आता है। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर शोभिता धुलिपाला तक ने साड़ी में ही शादी की है। आज हम आपके लिए साल के आखिरी महीने में उन साड़ियों की एक झलक लेकर आए हैं, जो पूरे साल ब्राइडल लुक के लिए पसंद की गईं। इन साड़ियों में लड़कियों ने अपना दुल्हन रूप को और निखारा है।
सोनाक्षी सिन्हा की लाल साड़ी ब्राइडल लुक के लिए एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी इसी साड़ी में की और इस साड़ी को देख कई लड़कियों ने अपनी शादी में ऐसी ही लाल साड़ी पसंद की।
अदिति राव हैदरी की भी इसी साल शादी हुई। शादी के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की टिशू सिल्क साड़ी पहनी। दुल्हन के लिए ऐसी हल्की रंग की साड़ी चुनना काफी बड़ी बात है। क्योंकि ज्यादातर दुल्हनें चटक साड़ियां ही पसंद करती हैं। तो ये साड़ी अपने आप में एक ट्रेंड सेटर है।
हाल ही में शोभिता धुलिपाला की शादी हुई। शादी के लिए एक्ट्रेस ने लहंगा छोड़ साड़ी ही चुना था। साल 2024 के आखिरी महीने में शोभिता की साड़ी खूब ट्रेंड में रही। इस गोल्डेन कांजीवरम साड़ी ने उनके दुल्हन अवतार को और भी प्यारा दिखाया। आप भी ऐसी साड़ी चुनकर ऐसी ही ग्रेसफुल दुल्हन बन सकती हैं।
इस साल कई सारी लड़कियों को लाल साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर में दुल्हन बनते देख गया है। ऐसी साड़ी में लड़कियों का रूप निखरकर आता है। ये साड़ियां दुल्हन पर बला सी खूबसूरत नजर आती हैं।
गुलाबी रंग की ब्राइडल साड़ी भी काफी ट्रेंड में रही है। इस तरह की साड़ी मराठी या गुजराती दुल्हन पर बेहद खूबसूरत लगती है।
