Vat Savitri Vrat 2024 Mangalsutra Designs (वट सावित्री 2024 के लिए मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन): देशभर में 6 जून को वट सावित्री व्रत सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन दुल्हन श्रृंगार करती हैं, पूजा पाठ करती हैं और ईश्वर से लंबी उम्र की कामना करती हैं। बात करें नई दुल्हन कि तो हर सुहागिन के गले में मंगलसूत्र (Vat Savitri Mangalsutra Designs) खूब सजता है। पति के प्यार, सम्मान और वैवाहिक रिश्ते की मजबूती का प्रतीक मंगलसूत्र बेशक इन दिनों खूब लेटेस्ट डिजाइन्स में मिल रहा है। तो अगर आप भी अपनी शादी के बाद कोई नई डिजाइन का मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं या फिर अपने पुराने मंगलसूत्र को ही नया लुक देना चाहती हैं। तो मंगलसूत्र के ये सारे लेटेस्ट डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगे। यहां देखें सेलेब स्टाइल लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइन्स, जो आपके पतिदेव को भी खूब पसंद आएंगे।
Latest Mangalsutra Design
Mangalsutra design Latest New Collection For Vat Savitri 2024
मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन्स में इन दिनों ये वाला डिजाइन खूब ज्यादा ट्रेंड में है। नई दुल्हनों से लेकर शादीशुदा महिलाओं को भी ये डिजाइन खूब पसंद आ रहा है। गोल्ड का ऐसा मंगलसूत्र आप भी अपने लिए झटपट बनवा सकती हैं। इसे आप ट्रेडिशनल तो केजुअल वियर के साथ भी पहनेंगी, तो लुक अच्छा ही आएगा।
तीन डायमंड वाला मोटी चेन का मंगलसूत्र भी खूब प्यारा लुक देता है। काले मोती वाला ये मंगलसूत्र आप लंबी चेन के साथ भी पहन सकती हैं। नई ब्राइड्स पर ये मंगलसूत्र खूब जचेगा। ऐसे ही पैटर्न में तीन डायमंड के बजाय दो डायमंड को कुछ आपकी पसंद का आकार भी आप बनवा सकती हैं। इन दिनों कस्टामाइज्ड मंगलसूत्रों का खूब ट्रेंड है, आप इसे भी जैसे चाहे स्टाइल कर सकती हैं।
लंबी चेन वाले ट्रेडिशनल लुक के मंगलसूत्रों की भी बात ही कुछ और है। काले तो सुनहरे मोतियों की चेन के साथ आप डायमंड या सोने के पेन्डेंट वाला मंगलसूत्र बखूबी स्टाइल कर सकते हैं। साड़ी तो सूट के साथ ऐसा मंगलसूत्र आप जहां पहनकर निकलेंगी, वहां हर कोई आपको ही देखता रह जाएगा।
नए और बहुत ही ज्यादा सिंपल डिजाइन का मंगलसूत्र तलाश रही हैं, सेलेब्स का ये पसंदीदा कलेक्शन आपको भी खूब पसंद आएगा। बारीक सी गोल्ड चेन तो काले मोतियों वाली चेन में डायमंड स्टड्स का लुक बेशक कमाल लगता है। परी तो कियारा दोनों के ही ये मंगलसूत्र डिजाइन्स खूब वायरल हुए हैं।
कस्टमाइज्ड लुक के मंगलसूत्र भी खूब स्टाइलिश लगते हैं, आलिया जैसे आप अपने मंगलसूत्र में कोई खास आकार बनवा सकती हैं। तो कैटरीना और प्रियंका जैसे मंगलसूत्रों का डिजाइन भी कुछ कम नहीं लगेगा। आपको जरूर ही ये सारे मंगलसूत्र के डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए।
