Chhath Puja Recipe: छठ पूजा के मौके पर जरूर बनाएं लाल साग की सब्जी, जानिए इसकी आसान रेसिपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 03:48 PM IST

Lal Saag Recipe in hindi: छठ पूजा पर छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दौरान कई पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं। इन तरह- तरह के व्यंजनों में लाल साग की सब्जी जरूर बनाई जाती है। यहां देखें इस पारंपरिक सब्जी को बनाने का आसान तरीका।

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ का महापर्व भगवान सूर्य और मां छठी को समर्पित होता है
  • इस दिन भगवान शिव और छठी मैया की पूजा का विधान है
  • हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ का पर्व मनाया जाता है

Lal Saag Recipe In Hindi: दिवाली के बाद देशभर में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ पूजा 28 अक्टूबर को की जाएगी। छठ का महापर्व भगवान सूर्य और मां छठी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और छठी मैया की पूजा का विधान है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ का पर्व मनाया जाता है। छठ की पूजा संतान के स्वास्थ्य सफलता और दीर्घायु के लिए की जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। छठ पर्व के दिन कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक व्यंजन लाल साग की सब्जी है। छठ के पर्व में लाल साग की सब्जी जरूर बनाई जाती है। अगर आप भी छठ पूजा के दिन लाल साग की सब्जी बनाते हैं तो इस आसान रेसिपी से सब्जी का स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि, आसान सी रेसिपी के बारे में।

lal saag recipe for chhath puja

lal saag recipe for chhath puja

Lal Saag Recipe Ingredients

लाल साग की रेसिपी बनाने के लिए लाल साग, सूखी लाल मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर, छोटा चम्मच राई, छोटा चम्मच अमचूर, छोटा चम्मच जीरा, तेल, सफेद तिल और स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ेगी।

End of Feed