100 रुपये की चप्‍पल के ए‍क लाख रुपये कर द‍िए दाम, रबर की चप्‍पलों को ट्रेंडी स्‍लीपर बता चढ़ाए भाव, अब क्‍या करेगा पहनने वाला

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 17, 2024, 02:45 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चप्पल दिख रहा है, जिसकी कीमत 4,500 रियाल यानी (करीब 1 लाख रुपये) है। यह वीडियो कुवैत के एक स्टोर का है। इसे ‘ट्रेंडी सैंडल’ नाम दिया गया है।

हवाई चप्पल का इस्तेमाल तो हर कोई ही करता है। हमारे देश में इसका ज्यादातर इस्तेमाल बाथरूम जाने वाली चप्पल के तौर पर किया जाता है। इस चप्पल की कीमत मार्केट में ज्यादा से ज्यादा 50 रुपये से लेकर 500-1000 रुपये तक होती है। लेकिन सोचिए अगर इसकी कीमत लाखों में हो। लेकिन इन दिनों लाखों की कीमत वाला एक बाथरूम स्लीपर खूब चर्चा में है। इस बाथरूम स्लीपर की कीमत ने लोगों के होश उड़ा दिए है।

kuwait store sells trendy sandals for rs 1 lakh

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चप्पल दिख रहा है, जिसकी कीमत 4,500 रियाल यानी (करीब 1 लाख रुपये) है। यह वीडियो कुवैत के एक स्टोर का है। इसे ‘ट्रेंडी सैंडल’ नाम दिया गया है। इस चप्पल की कीमत ने करोड़ो हिंदुस्तानियों का होश उड़ा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं।

End of Feed