Kosha Mangsho: बस मसालों का खेल नहीं, सब्र का इम्तिहान भी है कोशा मंग्शो; जानिए कैसे आपकी थाली तक पहुंचती है बंगाल की ये मशहूर डिश

कोशा मांग्शो खाने में जितना लजीज होता है, देखने में उससे भी ज्यादा गजब लगता है। मन में ये सवाल उठता है कि आखिर कोशा मांगशो का यह गहरा रंग, चमकदार मसाला और इतना गहरा स्वाद आता कहां से है?

बंगाली व्यंजन अपने अलग स्वाद और खुशबू के लिए जाने जाते हैं। बंगाली भोजन में जब बात मांसाहार की होती है, तो कोशा मांगशो का नाम सबसे पहले लिया जाता है। गहरे भूरे रंग का मसाला, मसालों की तेज खुशबू और मांस के टुकड़ों से चिपटी हुई गाढ़ी ग्रेवी इसे आम मटन करी से अलग बनाती है। इसे लुची, बासंती पुलाव या गरम चावल के साथ खाया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Kosha Mangsho

बंगाल का मशहूर कोशा मांग्शा बनाने का ट्रेडिशनल तरीका (Photo: Chef Ranveer Brar Youtube)

कोशा मांग्शो खाने में जितना लजीज होता है, देखने में उससे भी ज्यादा गजब लगता है। बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर कोशा मांगशो का यह गहरा रंग, चमकदार मसाला और इतना गहरा स्वाद आता कहां से है? इसका जवाब इसके नाम में ही छिपा है।

End of Feed