कोलकाता डॉक्टर केस: कब बंद होगी ये हैवानियत, कैसे सुधरेगा ये स‍िस्‍टम

हम ऐसा क्या करें कि फिर से कोई हैवान आत्मा को झकझोर देने वाली ऐसी घटना को अंजाम ना दे पाए?

कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में जो हैवानियत सामने आई है, हम में से अधिकांश लोग तो उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पूरी मानवता को शर्मसार कर देने वाली ऐसी दरिंदगी समझ से परे है और किसी को भी झकझोर कर रख देने वाली है। ऐसे घृणित अपराध हमें इंसानी स्वभाव के सबसे गंदे और घिनौने रूप से रूबरू होने के लिए मजबूर करते हैं। क्या यह सच है? क्या ऐसा सही में हुआ है? क्या कोई इंसान ऐसी हैवानियत भी कर सकता है? ऐसा काम करने वालों के अंदर कौन सा शैतान बसता होगा? क्या उन्हें अपने कुकर्मों पर पछतावा होता होगा? क्या बाद में वह अपनी नीचता के लिए खुद को कोसते होंगे?

Kolkata Doctor case

O-Zone

जब वह उस लड़की के साथ ये सब कर रहे थे तब भी क्या वह इंसान थे, क्योंकि ये तो पक्का है कि उनके अंदर उस वक्त इंसानियत पूरी तरह खत्म हो गई होगी। वो भूल गए होंगे कि उन्हें इस समाज से कितना प्यार और दया मिली है। वो हर वो अच्छी चीज भूल गए होंगे जो उनके साथ हुई होगी। उन्होंने जितनी प्रार्थनाएं की हैं या सुनी हैं, वो सब भूल गए होंगे।

End of Feed