Kolkata Doctor Case: काश मैं लड़का होती.. कोलकाता की बेटी के लिए आयुष्मान की कविता, आंखें नम कर देने वाले हैं लिरिक्स

Kolkata Doctor Case (कोलकाता डॉक्टर केस कविता): कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की वारदात के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। ऐसे में एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक खास कविता लिखी, जिसे पढ़ आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। देखें हिंदी कविता लिरिक्स

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की खबर ने हर किसी का दिल दहला कर रख दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने के लिए जनता अपनी आवाज बुलंद कर रही है। जिनमें एक आवाज बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की भी है, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिल छू जाने वाली कविता के साथ अपना दुख और समर्थन ज़ाहिर किया। आयुष्मान द्वारा खुद से लिखी गई इस कविता में एक लड़की की उम्मीद है, कि आज के इस खौफनाक दौर में काश वो एक लड़की नहीं बल्कि बस एक लड़का होती.. कविता की एक एक लाइन पढ़ आपको भी पीड़िता की चीख और दर्द सुनाई देगा। यहां देखें आयुष्मान की हिंदी कविता लिरिक्स -

Kolkata Doctor Case, Ayushmann Khurrana, Hindi Poem on Rape Victim

Kolkata Doctor Case, Ayushmann Khurrana Hindi Poem

Ayushmann Khurrana Poem on Kolkata Doctor Rape Case in Hindi

मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती,

काश मैं भी लड़का होती..

झल्ली बनकर, दौड़ती उठती,

सारी रात दोस्तों के साथ फिरती,

काश मैं भी लड़का होती..

कहते सुना है सबको, कि लड़की को पढ़ाओ-लिखाओ, सशक्त बनाओ,

End of Feed