Selena Gomez: My Mind & Me- सेलेना गोमेज ने जिंदगी को लेकर जो बताया, वो हर एक शख्स के लिए लाइफ मंत्र जैसा, जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 09:52 PM IST

Selena Gomez: My Mind & Me: एक्ट्रेस की हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री एप्पल टीवी पर रिलीज की गई है। इसका टाइटल 'माय माइंड एंड मी' है। बताया जा रहा है कि, इस डॉक्यूमेंट्री में सेलेना गोमेज की लाइफ में आए हर उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इसके पहले सेलेना काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं 30 साल की सलेना गोमेज
  • सेलेना गोमेज की डॉक्यूमेंट्री एप्पल टीवी पर रिलीज
  • सिंगर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोले और जीवन मंत्र साझा किया

Selena Gomez: My Mind & Me: सेलेना गोमेज एक मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और निर्माता हैं। सेलेना ने बतौर बाल कलाकार अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरीज बार्नी एंड फ्रेंड्स से की। अपने टीवी करियर के साथ गोमेज कई प्रसिद्ध फिल्मों में भी दिखाई दीं। सेलेना गोमेज ने अपने बैंड सेलेना गोमेज एंड द सीन पॉप बैंड के साथ कई एलबम जारी किए। 30 साल की सेलेना के सोशल मीडिया पर चाहने वालों की भरमार है। हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री ‘माय माइंड एंड मी' में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलें। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस को बताया था कि, वह एक तरह के डिसऑर्डर की बीमारी से जूझ रही हैं।

अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज से जानें जीवन जीने के मंत्र

अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज से जानें जीवन जीने के मंत्र

डिसऑर्डर की हुईं शिकार-

सेलेना गोमेज भी उन सितारों में से एक हैं, जो मानसिक समस्याओं से गुजर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने मेंटल हेल्थ के साथ-साथ अपने संघर्षों के बारे में भी बात की। सेलेना ने बताया कि, वह बाइपोलर डिसऑर्डर से गुजर चुकी हैं, जो एक तरह का मानसिक कंडीशन है। इसकी वजह से आपका मूड बदलता रहता है। पॉप सिंगर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों के कारण उनके लिए बेबी को जन्म देना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि, शायद वह कभी मां नहीं बन पाएं। इसके पहले उन्हें 2014 में भी ल्यूपस डिजीज के चलते अस्पताल में रहना पड़ा था, जहां उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया ।

End of Feed