गर्मियों के मौसम में बहुत ही हैवी खाना नहीं खाया जाता है, ऐसे में एनर्जी के लिए हल्का फुल्का ड्राय फ्रूट खाते रहना बेस्ट हो सकता है। अब गर्मियों में हल्का और हेल्दी खाने की बात हो तो किशमिश (Kishmish) एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। यह न सिर्फ स्वाद में मीठी होती है, बल्कि शरीर को तुरंत ही एनर्जी देने और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाली हर किशमिश अच्छी क्वालिटी की नहीं होती? कई लोग बिना सही जानकारी के सिर्फ पैकेट देखकर या सस्ती कीमत के चक्कर में ऐसी किशमिश खरीद लेते हैं।
यह भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर शेयर करें ये स्टेटस, इमेज
इस तरह की किशमिश सेहत के लिए फायदेमंद होने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती है। वहीं उसका स्वाद भी खराब होता है। बता दें कि, सही किशमिश खरीदने के लिए खासतौर पर पैकेट पर लिखे ग्रेड और क्वालिटी को समझना बेहद जरूरी है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर सिर्फ बेस्ट क्वालिटी किशमिश (Best Quality Kishmish) ही आए, तो खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। और देखें इन ग्रेड्स का मतलब क्या है, और कैसे सही ग्रेड चुनकर आप बेहतर क्वालिटी पा सकते हैं। किशमिश कैसे खरीदें, सस्ती और बेस्ट क्वालिटी किशमिश।
यह भी पढ़ें : चिलचिलाती गर्मी में AC सी ठंडक देगी ये साड़ी
किशमिश के पैकेट पर लिखे ग्रेड का मतलब
किशमिश के पैकेट पर अक्सर अलग-अलग ग्रेड या क्वालिटी का जिक्र होता है, जो उसके साइज, रंग और प्रोसेसिंग के आधार पर तय किए जाते हैं। बड़े और साफ दानों वाली किशमिश आमतौर पर प्रीमियम ग्रेड यानि की A ग्रेड में आती है, जबकि छोटे और असमान दानों वाली किशमिश लो ग्रेड या B ग्रेड मानी जाती है। ग्रेड जितना अच्छा होगा, उसकी क्वालिटी और स्वाद भी उतना बेहतर होगा।
सिर्फ रंग देखकर न खरीदें
कई लोग किशमिश को उसका रंग देखकर ही खरीद लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि, कई बार ऐसी किशमिश को केमिकल प्रोसेस से तैयार किया जाता है, जिससे उसका रंग तो अच्छा दिखता है, लेकिन उसकी नैचुरल क्वालिटी कम हो सकती है।

How to buy kishmish
ऐसे खरीदें बेस्ट क्वालिटी किशमिश
- एकदम ही बेस्ट क्वालिटी वाली किशमिश खरीदने के लिए आप उसका टेक्सचर जरूर देखें। अगर किशमिश हल्की नरम और लचीली है तो वो अच्छी होगी। वहीं अगर बहुत सख्त या चिपचिपी है तो खराब क्वालिटी हो सकती है।
- इसी के साथ आप खुशबू से भी अच्छी क्वालिटी वाली किशमिश की पहचान कर सकते हैं। हल्की मीठी खुशबू अच्छी होती है। वहीं खट्टी और अजीब सी गंध इस बात का संकेत है कि, आपकी किशमिश खराब है।
- हमेशा ही नेचुरल और ऑर्गेंनिक किशमिश खरीदें, केमिकल वाली किशमिश से बचें।
पैकेट का लेबल जरूर पढ़ें
किशमिश खरीदते समय पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और ब्रांड की जानकारी जरूर जांचें। अच्छी पैकिंग न केवल प्रोडक्ट को सुरक्षित रखती है, बल्कि उसकी क्वालिटी का भी संकेत देती है।
