भारत में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले की बरसी मनाई जा रही है। इसी दिन 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। यह दिन देश के उन मासूमों को श्रद्धांजलि और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक है।
आज का दिन भारत में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी के रूप में मनाया जा रहा है। आज आप भी अपने स्टेटस पर ये फोटो, कोट्स लगाकर उन मासूमों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे सकते हैं। जो इस मिट्टी के लिए मिट गए, वो अमर हैं और हमेशा अमर रहेंगे
शांति की राह पर चलना है,उनकी कुर्बानी को याद रखना है,जो खो गए उस काली घड़ी में,उन्हें दिल से हमेशा सलाम करना है।
वादियों में अब भी सन्नाटा है,हर चेहरा आज भी सहमा सा है,उस दिन की यादें मिटती नहीं,दिल में दर्द अब भी जिंदा सा है।
नफरत की आग में जो जल गए,वो मासूम आज भी याद आते हैं,उनकी याद में झुकता है सिर,हम हर पल उन्हें नमन करते हैं।
खामोश वादियों में आज भी गूंज है,उनकी शहादत की हर एक धुन,जो हंसकर देश के लिए मिट गए,वो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।
हर धड़कन में उनका एहसास रहेगा,हर दिल में उनका नाम रहेगा,जो इस मिट्टी के लिए मिट गए,उनका कर्ज हमेशा याद रहेगा
वादियों में अब भी सन्नाटा छाया है,हर चेहरा दर्द में डूबा सा नजर आया है,उस काली घड़ी को कोई भूल न पाएगा,जिसने अपनों को हमसे छीन लिया है।