IRCTC Tour Package for Arunanchal Pradesh: भारत के पूर्वोत्तर (Northeast) के सभी राज्य काफी सुंदर हैं। अगर आप पूर्वेत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश (Arunanchal Pradesh) घूमने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) देश समेत विदेशों के लिए समय-समय पर टूर पैकेज (Tour Package) जारी करता रहता है। कभी ये टूर पैकेज एयर तो कभी ट्रेन तो कभी इनोवा/एसी टेम्पो ट्रैवलर/मिनी बस के होते हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अपने यात्रियों के लिए अरुणाचल प्रदेश का किफायती टूर पैकेज निकाला है।
अरुणाचल प्रदेश के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज।
7 रातों और 8 दिन का है टूर पैकेज
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का नाम अरुणाचल-गेटवे टू सेरेनिटी एक्स गुवाहाटी है। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी आपको गुवाहाटी-तेजपुर/भालुकपोंग-दिरांग-तवांग-बोमडिला-गुवाहाटी कवर कराएगा। वहीं ट्रेवल मोड इनोवा/एसी टेम्पो ट्रैवलर/मिनी बस होगा। ये टूर पैकेज 7 रातों और 8 दिन का है। ये टूर हर हफ्ते (प्रत्येक शुक्रवार) शुरू होता है।
टूर पैकेज में कम से कम लोगों की संख्या होनी चाहिए 4
इस टूर पैकेज में कम से कम लोगों की संख्या 4 होनी चहिए। मील में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है। दिन का लंच इसमें शामिल नहीं है और आपको इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले शामिल होना चाहते हैं तो आपको 42,050 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप दो लोग हैं तो आपको 30, 260 रुपए और अगर आप तीन लोग हैं तो 27,870 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलाव 5-11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 10,730 रुपए और दो से चार साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 4,730 रुपए खर्च करने होंगे।ये टूर पैकेज गुवाहाटी से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप तेजपुर, दिरांग, तवांग, बोमडिला समेत कई जगह घूम सकेंगे। अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।
