फ्रिज में रखा गूंथा आटा क्या सच में बन जाता है जहर, जानिए क्या है सच्चाई?

Dough Storage Truth : अधिकतर लोगों को लगता है कि फ्रिज में रखा गूंथा जहर के समान हो जाता है, लेकिन क्या यह सही है। आइए जानते हैं कि फ्रिज में रखा आटा क्या सच में जहर हो जाता है।

Dough Storage Truth : क्या फ्रिज में रखा गूंथा आटा सच में जहर बन जाता है? यह सवाल आजकल बहुत लोगों के मन में आता है। खासकर उन घरों में जहां रोज़ चपाती बनती है और समय बचाने के लिए पहले से आटा गूंथकर रख लिया जाता है। सोशल मीडिया पर भी कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं कि फ्रिज में रखा आटा ‘टॉक्सिक’ हो जाता है या सेहत के लिए खतरनाक बन जाता है। ऐसे में जरूरी है कि इस बात की सच्चाई को सही तरीके से समझा जाए।

Dough Storage Truth  फ्रिज में आटा रखना चाहिए या नहीं

फ्रिज में आटा रखना चाहिए या नहीं

रोजमर्रा की जरूरत और आदत

भारत में चपाती खाना एक आम बात है। लगभग हर घर में दिन में एक या दो बार रोटी बनती ही है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर बार ताजा आटा गूंथना सभी के लिए संभव नहीं होता है। इस कारण लोग एक बार में ज्यादा आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि जरूरत के समय जल्दी रोटी बनाई जा सके। यह तरीका समय बचाने में मदद करता है, लेकिन इसी के साथ कई तरह की शंकाएं भी जुड़ी हुई हैं।

End of Feed