बदबू भगाए, बर्तन भी चमकाए: खाने के अलावा इन 7 चीजों में भी काम आता है नमक

घर की सफाई से लेकर बदबू दूर करने और कई छोटे घरेलू कामों में भी नमक बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

नमक किसी भी रसोई का ऐसा हिस्सा है जिसके बिना खाने का स्वाद अधूरा लगता है। दाल हो, सब्जी हो या सलाद, एक चुटकी नमक पूरे स्वाद को बदल देती है। वैसे क्या आप जानते हैं कि रोजाना इस्तेमाल होने वाला साधारण नमक सिर्फ खाना बनाने तक सीमित नहीं है? घर की सफाई से लेकर बदबू दूर करने और कई छोटे घरेलू कामों में भी नमक बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं नमक के ऐसे आसान इस्तेमाल, जो आपके घर के कई कामों को आसान बना सकते हैं।

Salt

नमक एक इस्तेमाल अनेक (Photo: iStock)

चिकनाई का दुश्मन

अगर कड़ाही या पैन में तेल की चिकनाई जम गई है और उसे साफ करना मुश्किल हो रहा है तो नमक आपकी मदद कर सकता है। नमक के दाने हल्के स्क्रब की तरह काम करते हैं, जो जमी हुई गंदगी और चिकनाई को हटाने में मदद करते हैं। खासकर लोहे के तवे या कास्ट आयरन पैन की सफाई में नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह उनकी सतह को ज्यादा नुकसान पहुंचाए बिना सफाई करता है।

End of Feed