Kitaab Cafe: आजादी की तारीख तो सब जानते हैं, उसकी असली कीमत समझनी है तो पढ़ें ये 5 किताबें

किताब कैफे (Kitaab Cafe): इतिहास की किताबें हमें तारीखें याद कराती हैं, लेकिन कुछ किताबें ऐसी भी हैं जो आजादी की असली कीमत का एहसास कराती हैं।

Best Books on Indian Freedom Struggle: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह आजादी एक दिन में नहीं मिली थी। इसके पीछे दशकों का संघर्ष, लाखों लोगों का बलिदान, जेलों की यातनाएं, विभाजन का दर्द और अनगिनत अनकही कहानियां थीं। इतिहास की किताबें हमें तारीखें याद कराती हैं, लेकिन कुछ किताबें ऐसी भी हैं जो आजादी की असली कीमत का एहसास कराती हैं। अगर आप स्वतंत्रता संग्राम को सच में महसूस करना चाहते हैं या ठीक से समझना चाहते हैं, तो ये पांच किताबें जरूर पढ़नी चाहिए:

Best Books on Freedom

देश की आजादी की सही कीमत समझाती हैं ये 5 किताबें (AI Image)

इंडिया विन्स फ्रीडम – मौलाना अबुल कलाम आजाद

मौलाना अबुल कलाम आजाद की यह किताब स्वतंत्रता आंदोलन के भीतर की राजनीति का दस्तावेज है। मौलाना आजाद ने इसमें कांग्रेस नेतृत्व, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और देश के विभाजन से जुड़े कई ऐसे पहलुओं पर खुलकर लिखा है, जिन पर लंबे समय तक चर्चा नहीं हुई। यह किताब बताती है कि आजादी की राह केवल अंग्रेजों से संघर्ष की नहीं, कठिन राजनीतिक फैसलों की भी कहानी थी।

End of Feed