Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम में 4 मार्च तक चलेगा लक्खी मेला, जाने का बना रहे हैं प्लान तो जानें गाइडलाइन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 25, 2023, 02:50 PM IST

Khatu Shyam Mandir Lakhi Mela 2023: राजस्थान के सीकर में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में लक्खी मेला 22 फरवरी से शुरू हो चुका है और यह 4 मार्च तक लगेगा। मेले के आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है।

Khatu Shyam Mandir Lakhi Mela 2023: राजस्थान के सीकर में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में लक्खी मेला (Lakkhi Mela 2023) 22 फरवरी से शुरू हो चुका है और यह 4 मार्च तक लगेगा। मेले के दौरान 28 फरवरी से 4 मार्च तक खाटू मेले में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। एकादशी के दिन यहां सबसे ज्यादा भक्त दर्शन करेंगे। मेले के आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है।

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम में 4 मार्च तक चलेगा लक्खी मेला, जाने का बना रहे हैं प्लान तो जानें गाइडलाइन

न्यायालय आयुक्त विशेष योग्यजन उमा शंकर शर्मा ने खाटू श्याम जी मन्दिर में लक्खी मेले के दौरान आने वाले विशेष योग्यजन को हर प्रकार की सहायता तथा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मंदिर समिति को निर्देशित किया है कि वे विशेष योग्यजन श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने तथा दर्शन करने में सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और समस्या निवारण के लिए विशेष व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।

End of Feed