Khalil Zibran Quotes: जीवन की खूबसूरती को महसूस करने को मजबूर करती हैं खलील जिब्रान की ये बातें

जिब्रान की लेखनी की सबसे बड़ी ताकत ये रही कि वह बड़ी दार्शनिक बात को भी आम इंसान के अनुभव से जोड़ देते हैं। इसी कारण करीब एक सदी बाद भी उनकी बातें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

खलील जिब्रान के मोटिवेशनल कोट्स (Khalil Zibran Motivational Quotes): खलील जिब्रान ऐसे रचनाकार थे जिन्होंने प्रेम, रिश्तों, आजादी, दुख और जिंदगी के सवालों को बेहद सरल और दार्शनिक अंदाज में लिखा। 1883 में लेबनान के बशारी में जन्मे जिब्रान बाद में अमेरिका चले गए। उन्होंने अरबी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में लिखा और चित्रकार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

Khaleel Zibran Motivational Quotes

खलील जिब्रान के मोटिवेशनल कोट्स

उनकी सबसे प्रसिद्ध किताब ‘द प्रोफेट’ 1923 में प्रकाशित हुई। इसमें एक काल्पनिक पैगंबर अलमुस्तफा के जरिए प्रेम, विवाह, बच्चों, काम, खुशी, दुख, आजादी और मृत्यु जैसे विषयों पर विचार रखे गए हैं। किताब की खासियत इसकी काव्यात्मक भाषा और जीवन को देखने का मानवीय नजरिया है।

End of Feed