केरलम के नए CM की 'कमजोरी' है मंबाझा पुलिसेरी, खूब पसंद करते हैं वीडी सतीशन, जानिए क्या है खास

Keralam CM VD Satheesan: इस रिपोर्ट में वीडी सतीशन ने खुद बताया कि वह यूं तो बहुत कम चावल खाते हैं लेकिन साथ में मंबाझा पुलिसेरी हो तो फिर वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते।

Keralam CM VD Satheesan: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज 18 मई को सतीशन ने राहुल गांधी की मौजदूगी में सीएम पद की शपथ ली। कोच्चि के पास नेटूर में जन्मे सतीशन राज्य के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI से अपने पॉलिटिकल करियर का आगाज करने वाले सतीशन खाने और खिलाने के भी बड़े शौकीन हैं। खाने में उन्हें केरलम की ट्रेडिशनल मंबाझा पुलिसेरी खूब पसंद है।

Keralam CM fav Dish Mambazha pulsheri

केरलम के सीएम वीडी सतीशन की फेवरेट डिश है मंबाझा पुलसेरी (AI Image)

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मंबाझा पुलिसेरी उनकी 'कमजोरी' है। इस रिपोर्ट में वीडी सतीशन ने खुद बताया कि वह यूं तो बहुत कम चावल खाते हैं लेकिन साथ में मंबाझा पुलिसेरी हो तो फिर वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते। बचपन से ही केरलम की इस डिश का स्वाद वीडी सतीशन की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

End of Feed