Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बच गया है। यह त्योहार हर सुहागन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। रात को चांद का दिदार करने के बाद ही महिलाएं उपवास खत्म करती हैं। करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। बात जब सोलह श्रृंगार की हो और मेहंदी का जिक्र ना हो तो ये फेस्टिवल अधूरा सा लगेगा। इस दिन हर सुहागन महिलाएं हाथों में पति के नाम की मेहंदी भी लगाती हैं। लेकिन कई बार मेहंदी डिजाइन्स को लेकर महिलाएं काफी कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी डिजाइन्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो घबराने की बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लगाकर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन्स
मेहंदी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। ऐसे में आप इस करवा चौथ फुल हैंड मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर अपने हाथों की सुंदरता का बढ़ा सकती हैं।
पीकॉक मेहंदी डिजाइन
मेहंदी में अलग अलग तरह के डिजाइन्स होते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को बेहद सिंपल मेहंदी लगाना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी सिंपल मेहंदी डिजाइन्स को ट्राय कर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो पीकॉक मेहंदी डिजाइन भी आप ट्राय कर सकती हैं। बाजार में इस तरीके की मेहंदी 250 से 500 रुपये में लग जाएगी।
फ्लावर लीफ मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर फ्लावर लीफ मेहंदी डिजाइन भी ट्राय कर सकती हैं। सके लिए आपको हथेली के एक हिस्से में पत्तियों का डिजाइन बनाना है और दूसरे हिस्से में कमल का फूल क्रिएट करना है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन त्योहारों पर खूब चलता है।
