Karwa Chauth Ki Shubhkamnaye (करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं) 2025: भारत में रिश्तों और परंपराओं का अपना एक अलग ही रंग है, करवा चौथ भी इन्हीं रंगों में से एक है। यह एक ऐसा त्योहार है जो पति-पत्नी के गहरे प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कठोर उपवास करती हैं। यदि आप इस अवसर को और भी खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को करवा चौथ की शुभकामनाएं कुछ इस अंदाज में दे सकते हैं। तो बोरिंग शुभकामनाएं छोड़ यहां पढ़ें करवा चौथ की ट्रेंडी और रोमांटिक विशेज हिंदी में....
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes In Hindi
1. करवा चौथ का है आज त्योहार,
सजन के इंतज़ार में सजती हर नार,
चाँद की पूजा और साजन का प्यार,
यही है करवा चौथ का सच्चा उपहार।
।।हैप्पी करवा चौथ 2025।।
2. आज का दिन है प्यार का इज़हार,
करवा चौथ लाया है रिश्तों में बहार,
चाँद से पहले देखूं मैं तेरा चेहरा,
बस यही है मेरी हर बार की दुआ बारंबार।
।।करवा चौथ की मुबारकबाद।।
3. जब तक साँसें हैं, तेरा ही नाम रहेगा,
दिल की हर धड़कन में तेरा पैगाम रहेगा।
करवा चौथ पर बस इतना वादा है मेरा,
हर जन्म तू ही मेरा अरमान रहेगा।
।।करवा चौथ की शुभकामनाएं।।
4. मेहंदी से सजे हैं हाथ और दिल में है अरमान,
साजन की लंबी उम्र की कामना करती हूं भगवान।
।करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज
5. करवा चौथ की रात बड़ी प्यारी,
चमक रहा है चाँद संग सजन की सवारी।
हर दुआ में बस तेरा नाम लूं मैं,
यही है मेरी सच्ची प्रार्थना सारी।
6. उम्र तुझे मेरी भी लग जाए,
काश तेरी सांस मुझमें बस जाए।
करवा चौथ है बहुत सुहाना,
गर मैं रुठुं तो तुम मनाना।
Happy Karwa Chauth Dear Husband
7. व्रत रखा है तेरी लंबी उम्र के लिए,
प्यार से सजी हूँ सिर्फ तेरे लिए।
ना चाहूं सोना, ना चाँदी,
बस तू सलामत रहे हर पल मेरे लिए।
Karwa Chauth shubhkamnaye in Hindi
8. करवा चौथ पर सजी है सोलह श्रृंगार की रानी,
चाँद का इंतज़ार करे हर सुहागन दीवानी।
प्यारा साजन मिले हर जन्म में,
यही है हर सजनी के दिल की कहानी।
।।हैप्पी करवा चौथ माई लव।।
9. हमारा प्यार यूं ही हर रोज बढ़ता रहे,
करवा चौथ की आपको हार्दिक शुभकामनाएं प्रिऐ।
10. करवा चौथ की रात है चांदनी भरी,
तेरे बिना अधूरी हर खुशी है मेरी।
।।हैप्पी करवा चौथ 2025।।
