करवा चौथ पर लाल साड़ी नहीं पहननी, इन 7 रंगों में भी दिखेंगी खूबसूरत, हर कोई करेगा तारीफ

Karwa Chauth Saree Colours 2026: करवा चौथ पर लाल साड़ी नहीं पहनना चाहतीं? जानें रानी पिंक, वाइन, ग्रीन, ब्लू समेत 7 खूबसूरत साड़ी कलर्स और स्टाइलिंग टिप्स।

Karwa Chauth Saree Colours 2026: करवा चौथ पर सजने-संवरने की बात हो और लाल साड़ी का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। लाल रंग को सुहाग और प्यार से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन हर साल लाल साड़ी ही पहनी जाए, यह भी जरूरी नहीं। अगर इस बार आप अपने करवा चौथ लुक में कुछ नया चाहती हैं, तो साड़ियों के कई खूबसूरत रंग आजमा सकती हैं। रानी पिंक से लेकर वाइन, एमराल्ड ग्रीन और रॉयल ब्लू तक, ऐसे कई शेड्स हैं जो त्योहार की रौनक को बनाए रखते हैं। खास बात यह है कि सही जूलरी और मेकअप के साथ ये रंग लाल साड़ी जितने ही आकर्षक लग सकते हैं।

Karwa Chauth Saree Colours 2026

करवा चौथ पर लाल रंग के अलावा कौन से 7 रंग की साड़ियां पहन सकती हैं (AI Image)

आइए जानते हैं करवा चौथ पर लाल रंग के अलावा कौन से 7 रंग की साड़ियां पहन सकती हैं।

1. रानी पिंक साड़ी से मिलेगा नई दुल्हन जैसा निखार

अगर आपको लाल रंग पसंद है, लेकिन इस बार उससे थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं, तो रानी पिंक साड़ी चुनें। यह रंग चेहरे पर अलग ही चमक लाता है। खासकर गोल्डन जरी वाली बनारसी साड़ी करवा चौथ के लिए बेहद खूबसूरत विकल्प है।

End of Feed