Kareena Kapoor Saree: सितारों से लदी साड़ी में चांद का टुकड़ा बनीं करीना कपूर, मॉर्डन ब्लाउज देख मियां सैफ भी होंगे फिदा

Kareena Kapoor Saree (करीना कपूर की साड़ी): करीना कपूर ने हाल ही में एक इवेंट के लिए बहुत ही सुंदर सी साड़ी पहनी थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। देखें करीना कपूर के लेटेस्ट साड़ी लुक से जुड़ी सारी जानकारी, ट्रेंडी साड़ी ब्लाउज डिजाइन, जो आप भी ट्राई कर सकती हैं।

Kareena Kapoor Saree (करीना कपूर की साड़ी): करीना कपूर वैसे तो हर तरह के लिबास में एकदम कमाल लगती हैं। लेकिन जब भी बेबो कुछ ट्रेडिशनल इंडियन पहनती हैं, तो उनकी खूबसूरती बेशक ही अपने चरम पर होती है। हाल ही में एक इवेंट के लिए बर्मिंघम पहुंची करीना ने साड़ी में हुस्न बिखेरा था। सितारों से लदी साड़ी में करीना कपूर खान किसी चांद के टुकड़े से कम नहीं लग रही थीं। सिल्वर सीक्वेन की साड़ी से जुड़ी एक एक चीज बहुत खास थी। देखें करीना की लेटेस्ट साड़ी की डिटेल्स, ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स यहां -

Kareena Kapoor Latest Saree Look

करीना की साड़ी

एक ज्वेलरी ब्रांड के इवेंट में करीना कपूर ने बहुत ही सुंदर से लुक वाली स्टाइलिश सिल्वर सीक्वेन की साड़ी को लूज स्टाइल में ओपन उल्टा पल्ला ड्रेप के साथ पहना था। सितारों से लदी साड़ी में पटौदियों की बहुरानी बहुत प्यारी लगीं। वहीं उनका मेकअप तो हेयरस्टाइल भी साड़ी के लुक के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा था। करीना की इस साड़ी में रॉयल तो स्टाइलिश, मॉर्डन हर तरह की वाइब्स आ रही हैं। ऐसी वाली साड़ियां इन दिनों फिर से ट्रेंड में हैं। जिन्हें हर उम्र की महिलाएं तो गर्ल्स पहन सकती हैं।

End of Feed