किलो भर मेकअप ने बिगाड़ा करण कुंद्रा का लुक, तेजस्वी के सामने जरूरत से ज्यादा सजने पर हुए ट्रोल

करण कुंद्रा का हालिया देसी ब्लिंग लुक सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस को उनका हेवी मेकअप, ओवर ग्लैम स्टाइल कुछ खास पसंद नहीं आया, जिसके बाद लोगों ने तेजस्वी प्रकाश से तुलना करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर होस्ट, एक्टर करण कुंद्रा अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनका फैशन और मेकअप एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। नेटफ्लिक्स शो देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं। और शो की कुछ वायरल तस्वीरों में करण का लुक इतना ज्यादा ग्लैमरस और ओवर स्टाइल्ड नजर आया कि लोग उनकी तुलना तेजस्वी प्रकाश से करने लगे।

End of Feed