टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर होस्ट, एक्टर करण कुंद्रा अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनका फैशन और मेकअप एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। नेटफ्लिक्स शो देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं। और शो की कुछ वायरल तस्वीरों में करण का लुक इतना ज्यादा ग्लैमरस और ओवर स्टाइल्ड नजर आया कि लोग उनकी तुलना तेजस्वी प्रकाश से करने लगे।
यह भी पढ़ें - क्या तेल एक्सपायर होता है
कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि करण ने पूरा मेकअप बॉक्स चेहरे पर लगा लिया है। किसी ने उनके ग्लो को जरूरत से ज्यादा बताया तो किसी ने कहा कि करण तेजस्वी का मेकअप थोप कर आ गए हैं। खास बात ये रही कि तस्वीरों में तेजस्वी का लुक ज्यादा बैलेंस्ड और नैचुरल दिखा, जबकि करण का मेकअप और हेयरस्टाइल पूरे फ्रेम का फोकस बन गया।
हेवी बेस मेकअप ने बिगाड़ा नैचुरल लुक
करण कुंद्रा के इस लुक में सबसे बड़ी मेकअप मिस्टेक ओवर बेस और जरूरत से ज्यादा हाईलाइटिंग नजर आई। चेहरे पर फाउंडेशन काफी भारी दिख रहा है, जिससे स्किन नैचुरल की बजाय आर्टिफिशियल लग रही है। कैमरा फ्लैश में उनका चेहरा जरूरत से ज्यादा चमकदार दिखाई दे रहा है। वहीं बोल्ड हेयरस्टाइल और ग्लैम मेकअप का कॉम्बिनेशन लुक को संतुलित बनाने की बजाय थोड़ा ओवरड्रामेटिक बना रहा है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
हेयरस्टाइल ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
एक तस्वीर में करण का ब्रेडेड और टॉप नॉट हेयरस्टाइल काफी एक्सपेरिमेंटल दिख रहा है। पूरे शो में करण के बालों से लेकर मेकअप का लुक एकदम ही अलग से हाईलाइट हो रहा था।
तेजस्वी का सिंपल ग्लैम पड़ा भारी
जहां करण का लुक ज्यादा एक्सपेरिमेंटल दिखा, वहीं तेजस्वी प्रकाश गोल्डन शिमरी आउटफिट और सॉफ्ट मेकअप में ज्यादा एलीगेंट नजर आईं। हालांकि तेजस्वी के भी कुछ लुक्स को ट्रोल किया गया है। लेकिन करण कुंद्रा का स्टाइल शो में नेटिजन्स को काफी ज्यादा टैकी नजर आया।
यह भी पढ़ें - फर्शी सलवार खरीदते समय याद रखें ये चीजें
करण के हैवी कंसीलर, फाउंडेशन और हाईलाइटर वाले लुक के साथ साथ उनकी काजल लगी आंखों के लुक पर भी काफी कमेंट्स किए जा रहे हैं। हालांकि करण के पहले वाले लुक्स पर भी कुछ इसी प्रकार का रिएक्शन मिला है। आज के दौर में एक्टर्स भी मेकअप करते हैं, और काफी हैंडसम नजर आते हैं। लेकिन करण का मेकअप यहां पर काफी टैकी लग रहा है। ऐसे में मेकअप की कुछ सिंपल गलतियों को सही कर, करण का लुक बेस्ट हो सकता है।
