Jitiya Vrat 2024 Mehndi Design (जितिया व्रत मेहंदी डिजाइन): हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जितिया व्रत रखा जाता है। विवाहित महिलाएं इस व्रत को संतान सुख की प्राप्ति के लिए तो अपनी संतान के जीवन में सुख, शांति का संचार करने के लिए भी करती है। संतान से जुड़ी सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए ये व्रत बहुत कारगर माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल जितिया व्रत 24 सितंबर के दिन रखा जा रहा है। जितिया व्रत के दिन महिलाओं द्वारा पूजन करने के साथ साथ श्रृंगार करने तो खासतौर से हाथों में शगुन की मेहंदी लगाने का खास महत्व होता है। देखें जितिया व्रत 2024 के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बेबी मेहंदी डिजाइन, सिंपल, इजी, मेहंदी डिजाइन फोटो।
Jitiya Vrat Mehndi Design Photo
Jitiya Vrat 2024 Latest Simple Easy Full Hand Mehndi design Photo
जितिया व्रत के लिए मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो ये सिंपल और बेहद क्यूट लुक वाली मेहंदी का डिजाइन एकदम ही बेस्ट रहेगा। मां और बच्चे के रिश्ते का प्यारा रूप दिखाती ये मेहंदी डिजाइन जरूर ही आपके जीवन में संतान सुख की चमक लेकर आएगी।
मेहंदी का लेटेस्ट और शानदार डिजाइन तलाश रहे हैं, तो फिर ये वाली डिजाइन आपको जरूर ही खूब पसंद आएगी। बारीक फूल और चैक्स वाली मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। आप ऐसी वाली मेहंदी का डिजाइन न केवल जितिया व्रत बल्कि किसी और तीज त्योहार पर भी बना सकती हैं।
बच्चों के लिए हाथों में खास तरह की मेहंदी का डिजाइन सजाना चाह रही हैं, तो फिर ये वाली दोनों ही डिजाइन्स एकदम बेस्ट हो सकती हैं। मां और बच्चे वाली ये मेहंदी आपके फुल हैंड में एकदम चार चांद लगा देंगी।
जितिया व्रत खास पार्वती मां द्वारा पुत्र गणेश के लिए रखा गया था, ऐसे में जितिया व्रत 2024 के लिए आप भी हाथों में ये वाली बेहद खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन लगवा सकते हैं। जरूर ही ये सारी मेहंदी की डिजाइन्स एकदम लेटेस्ट ट्रेंडिंग और सिंपल है जिन्हें आपको ट्राई करना ही चाहिए।
