Jitiya 2025 Noni Ka Saag Recipe: जितिया व्रत में खास रूप से बनता है नोनी का साग, यहां देखें साग की रेसिपी और खाने का महत्व

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 11, 2025, 02:02 PM IST

Jitiya 2025 Noni Ka Saag Recipe (जितिया 2025 नोनी का साग कैसे बनता है): जितिया व्रत यूपी, बिहार और उसके आस पास के हिस्सों में रखा जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत है। जिसमें पूजा, व्रत के साथ साथ विशेष पकवान नोनी का साग खाने की परंपरा है। देखें नोनी का साग कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी, नोनी का साग खाने का महत्व।

Jitiya 2025 Noni Ka Saag Recipe (जितिया 2025 नोनी का साग कैसे बनता है): बिहार, उत्तर प्रदेश तो झारखंड आदि के कई हिस्सों में जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और कुशलता की कामना करने के लिए रखती है। जितिया व्रत निर्जला व्रत होता है, जो इस साल 14 सितंबर को रखा जाएगा। व्रत, पूजा करने के साथ साथ इस व्रत में खास नोनी का साग जिसे लूनी या नोनीया साग भी कहा जाता है, खाने का महत्व होता है। ये बारिश के मौसम में उगने वाली एक हरी सब्जी है। इस व्रत में 'नोनी का साग' सिर्फ एक भोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। निर्जला व्रत करने के बाद व्रत के पारण के वक्त महिलाएं नोनी का साग खाती हैं। ऐसे में यहां देखें नोनी का साग कैसे बनता है, रेसिपी इन हिंदी।

जितिया व्रत 2025 नोनी का साग रेसिपी

नोनी का साग कैसे बनता है, Noni Ka Saag Recipe in Hindi

नोनी साग वैसे तो एक जंगली घास है लेकिन इसको विशेष तरीके से पकाने के बाद ये स्वादिष्ट और बहुत ही पौष्टिक मानी जाती है। जितिया व्रत में इस साग को प्याज, लहसुन, हींग जैसे मसालों के बिना बनाया जाता है। यहां देखें नोनी साग की रेसिपी -

End of Feed