जवाहर लाल नेहरू के पसंदीदा थे ये परिधान, कैसे उनकी जैकेट बन गई फैशन की पहचान

जवाहरलाल नेहरू अपने सादगी भरे पहनावे के लिए मशहूर थे। उनका बंद गले वाला जैकेट आज नेहरू जैकेट के नाम से जाना जाता है। जानिए उनके कपड़ों की पसंद और कैसे उनका साधारण स्टाइल फैशन ट्रेंड बन गया।

Jawaharlal Nehru: फैशन की दुनिया में कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जो समय बदलने के बाद भी अपनी पहचान बनाए रखते हैं। भारत में नेहरू जैकेट इसका एक अच्छा उदाहरण है। आपने भी कई नेताओं, अभिनेताओं और आम लोगों को बंद गले वाली इस खास जैकेट में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जैकेट का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से क्यों जुड़ा?

Jawaharlal Nehru Attire (Photo Credit - Wikipedia)

जवाहरलाल नेहरू सिर्फ अपनी राजनीतिक सोच और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सादगी भरे पहनावे के लिए भी पहचाने जाते थे। उनका कपड़ों का चुनाव दिखावे से ज्यादा आराम, भारतीय परंपरा और व्यक्तित्व को दर्शाता था। उनकी जैकेट धीरे-धीरे एक अलग फैशन पहचान बन गई। खास बात यह है कि उनका यह स्टाइल आज भी नेताओं से लेकर युवाओं तक के बीच लोकप्रिय है। आइए जानते हैं कि नेहरू किस तरह के कपड़े पहनते थे और उनकी जैकेट कैसे फैशन का हिस्सा बन गई।

End of Feed