लाइफस्टाइल

क्या आपने खाया है Java Apple, ये छोटा सा फल दिल को देता है बड़े फायदे, डाइजेशन और स्किन भी रखता है दुरुस्त

Java Apple Or White Apple Benefits: जावा एप्पल या व्हाइट जामुन एक हल्का, रसीला और गर्मियों में मिलने वाला फल है जो दिल, डाइजेशन और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे।

Image

जावा एप्पल (सफेद जामुन) के गजब फायदे

Java Apple Or White Apple Benefits: गर्मियों में बाजार में कई तरह के रसीले फल दिखते हैं, लेकिन उनमें से एक फल ऐसा भी है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं - जावा एप्पल या व्हाइट जामुन। यह फल दिखने में बहुत सुंदर, हल्का कुरकुरा और पानी से भरपूर होता है। इसका स्वाद भी बहुत हल्का और फ्रेश लगता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर दीक्षा भावरास के अनुसार यह सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि शरीर के लिए एक नैचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। यह दिल से लेकर पेट और स्किन तक को अंदर से सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। चलिए इसे थोड़ा आसान भाषा में समझते हैं।

दिल की सेहत के लिए क्यों फायदेमंद

जावा एप्पल को हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें नायसिन (Vitamin B3) पाया जाता है। यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इसी वजह से इसे दिल को हेल्दी रखने वाले फलों में शामिल किया जाता है। नियमित और संतुलित मात्रा में इसे खाने से हार्ट पर अच्छा असर देखने को मिल सकता है।

पेट और डाइजेशन को करता है हल्का

अगर आपको अक्सर पेट भारी लगना, कब्ज या गैस जैसी परेशानी होती है, तो यह फल मदद कर सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल फाइबर पाचन को आसान बनाते हैं और पेट को हल्का रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में यह शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाने में सहायक माना जाता है।

स्किन और बालों के लिए भी देता है नेचुरल ग्लो

इस फल में विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को अंदर से साफ और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है और मुंहासों की समस्या भी कम हो सकती है। साथ ही यह बालों को मजबूत बनाने और समय से पहले सफेद होने की समस्या में भी सपोर्ट करता है।

शरीर की इम्यूनिटी और एनर्जी को करता है सपोर्ट

जावा एप्पल में विटामिन A, B और C जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। खासकर गर्मियों में जब शरीर जल्दी थक जाता है, तब यह फल काफी रिफ्रेशिंग महसूस कराता है।

गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला फल

इस फल की सबसे खास बात इसकी ठंडी तासीर है। यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करने में मदद करता है और लू या गर्मी से होने वाली थकान में राहत दे सकता है। इसलिए इसे समर फ्रूट्स में एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

कई हेल्थ कंडीशंस में सपोर्टिव माना जाता है

डॉ. दीक्षा के अनुसार यह फल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और सूजन जैसी समस्याओं में सपोर्ट कर सकता है। हालांकि इसे किसी इलाज की तरह नहीं बल्कि एक हेल्दी डाइट के हिस्से के रूप में लेना चाहिए।

जावा एप्पल भले ही छोटा और साधारण दिखता हो, लेकिन इसके फायदे काफी बड़े हैं। अगर आप गर्मियों में कुछ हल्का, हेल्दी और नेचुरल खाना चाहते हैं, तो यह फल आपकी डाइट में जरूर शामिल हो सकता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article