ट्रेडिशनल लंगा वोनी पहनकर जान्हवी कपूर ने मनाया अपना जन्मदिन, जान लें क्या होती है लंगा वोनी, क्या है इसकी खासियत

Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर ने बहुत ही ट्रेडिशनल अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया है। जान्हवी ने खास परिधान लंगा वोनी पहनकर तिरुमला मंदिर में दर्शन किए। जान लें आखिर क्या होती है लंगा वोनी, इस साड़ी की क्या खासियत होती है।

Janhvi Kapoor : हाल ही में बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक खूबसूरत पारंपरिक लंगा वोनी पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। इस खास आउटफिट ने न सिर्फ उनकी खूबसूरती को और निखारा, बल्कि भारतीय संस्कृति और नारीत्व की झलक भी दिखाई। आज के दौर में जहां मॉडर्न फैशन का ट्रेंड ज्यादा है, वहीं जाह्नवी का यह पारंपरिक लुक लोगों को अपनी जड़ों और संस्कृति की याद दिलाता है। यहां देखें कि आखिर लंगा वोनी क्या है और इसका सांस्कृतिक महत्व क्यों इतना खास माना जाता है।

Janhvi Kapoor

लंगा वोनी क्या होता है?

लंगा वोनी दक्षिण भारत का एक पारंपरिक परिधान है, जिसे आमतौर पर युवा लड़कियां पहनती हैं। यह आउटफिट तीन हिस्सों से मिलकर बना होता है—पहला लंगा (लंबी स्कर्ट), दूसरा ब्लाउज, और तीसरा वोनी या दुपट्टा, जिसे आधी साड़ी की तरह ड्रेप किया जाता है।

End of Feed