IRCTC Shri Ram Janaki Yatra: अयोध्या से जनकपुर नेपाल के लिए रेलवे की Deluxe AC टूरिस्ट ट्रेन, प्रभु राम से जुड़े स्थलों के कराएगी दर्शन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 14, 2023, 09:32 AM IST

Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train: आईआरसीटीसी श्री राम-जानकी यात्रा (Shri Ram-Janaki Yatra) के तहत डीलक्स एसी ट्रेन के द्वारा अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक यात्रा कराएगा। यह टूरिस्ट ट्रेन 17 फरवरी 2023 को दिल्ली से शुरू होगी।

IRCTC Shri Ram Janaki Yatra: आईआरसीटीसी समय समय पर यात्रा पैकेज के माध्यम से देश के विभिन्न स्थलों के लिए विशेष ट्रेन चलाता है। यह यात्रा विशेष ट्रेन कई दिन तक सफर कराती है और दर्शनीय स्थलों तक ले जाती है। यात्रियों को भी रेलवे के विशेष पैकेज का इंतजार रहता है। जानकारी के अनुसार, आईआरसीटीसी श्री राम-जानकी यात्रा (Shri Ram-Janaki Yatra) के तहत डीलक्स एसी ट्रेन के द्वारा अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक यात्रा कराएगा। इस यात्रा में भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

IRCTC Shri Ram Janaki Yatra: अयोध्या से जनकपुर नेपाल के लिए रेलवे की Deluxe AC टूरिस्ट ट्रेन, प्रभु राम से जुड़े स्थलों के कराएगी दर्शन

बता दें कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों को भारत और दुनिया के लोगों के सामने प्रदर्शित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train) शुरू करेगी। यह टूरिस्ट ट्रेन 17 फरवरी 2023 को दिल्ली से शुरू होगी। टूरिस्ट ट्रेन में नंदीग्राम, सीतामढ़ी, काशी और प्रयागराज को कवर किया जाएगा। जनकपुर और वाराणसी में एक होटल में 2 रात रूकने की व्यवस्था होगी।

End of Feed