IRCTC Tour Package For Gujarat: गुजरात (Gujarat) में घूमने के लिए कई बढ़िया और सुंदर जगहें हैं। अगर आप भी इसी महीने या फिर अगले महीने गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गुजरात के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसका नाम RANN OF KUTCH WITH STATUE OF UNITY EX DELHI है। ये टूर पैकेज देश की राजधानी दिल्ली से है।
IRCTC Tour Package For Gujarat
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप अहमदाबाद, भुज, धोरडो, केवडिया घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। इस महीने ये एयर टूर पैकेज 20 जनवरी को शुरू होगा, वहीं अगले महीने ये 13 फरवरी को शुरू होगा। टूर पैकेज के तहत दिल्ली से अहमदाबाद आना और जाना गो फर्स्ट एयरलाइंस से होगा। साथ ही आपको इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेंगे। पैकेज के तहत आप दो रात भुज में, दो रात कच्छ में और दो रात अहमदाबाद में रुकेंगे।
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को सिंगल बुक कराते हैं तो आपको 63,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 41,800 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 38,750 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 33,200 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 33,200 रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 16,000 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
