IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें Assam और Meghalaya के सुंदर शहर, इतनी है कीमत

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 27, 2022, 11:18 AM IST

IRCTC Tour Package For Assam and Meghalaya EX Mumbai: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही आप इस टूर पैकेज में शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननॉंग, गुवाहाटी और काजीरंग घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही ये टूर पैकेज मुंबई से 18 जनवरी को शुरू होगा।

IRCTC Tour Package For Assam and Meghalaya EX Mumbai: साल 2023 (Year 2023) शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप जनवरी (January) महीने में नार्थ ईस्ट (North East) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नार्थ ईस्ट के दो राज्यों को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। इस एयर टूर पैकेज का नाम Assam and Meghalaya है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज से आप दो राज्य एक साथ घूम सकेंगे।

IRCTC Tour Package For Assam and Meghalaya

IRCTC Tour Package For Assam and Meghalaya

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही आप इस टूर पैकेज में शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननॉंग, गुवाहाटी और काजीरंग घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही ये टूर पैकेज मुंबई से 18 जनवरी को शुरू होगा। इंडियो की फ्लाइट से मुंबई से गुवाहाटी आना-जाना होगा। अगर हम मील की बात करें तो आपको इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। फ्लाइट के बाद का सफर टेंपो ट्रैवलर से होगा।

End of Feed