International Tea Day wishes in Hindi: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर अपनों के साथ शेयर करें ये विशेज, कोट्स, Chai की चुस्की की मजा हो जाएगा दोगुना

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 21, 2025, 07:04 AM IST

International Tea Day wishes in Hindi: सुबह की शुरुआत चाय के साथ साथ अगर शानदार संदेश के साथ हो तो ये सोने पर सुहागा वाली बात होती है। ऐसे में जब आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है तो अपनों की सुबह को यादगार बनाने के लिए भेजें ये विशेज, कोट्स।

International Tea Day wishes in Hindi: हर साल की तरह इस साल भी 21 मई यानी आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जा रहा है। यह दिन चाय के सांस्कृतिक महत्व, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक योगदान का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य चाय उत्पादन को "खेत से कप तक" टिकाऊ बनाना है ताकि लोगों, संस्कृतियों और पर्यावरण के लिए इसके लाभ पीढ़ियों तक जारी रहें।

Untitled design (12)

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस की शुरुआत सबसे पहले 2005 में भारत और श्रीलंका में हुई थी। उस समय इसे 15 दिसंबर को मनाया जाता था। इसका उद्देश्य चाय उद्योग में श्रमिकों के अधिकारों, वेतन, कार्य परिस्थितियों और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को उजागर करना था। साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने इस दिवस को वैश्विक मान्यता दी और इसे 21 मई को मनाने का प्रस्ताव रखा। 2020 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को मनाया गया। ऐसे में जब आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है तो यहां से शुभकामना संदेश अपनों को भेजकर चाय दिवस की बधाई दे सकते हैं।

End of Feed