International Mother Language Day 2026: 21 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, क्या है इस साल की थीम

International Mother Language Day 2026 Theme, History and Significance: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026 की थीम - बहुभाषी शिक्षा पर युवाओं की आवाज (Youth voices on multilingualism) है। यह थीम शिक्षा, संस्कृति और समाज में भागीदारी के लिए मातृभाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए, युवाओं की भूमिका पर जोर देती है और समावेशी शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती है।

International Mother Language Day 2026 Theme, History and Significance: आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस है। यह खास दिन पूरी दुनिया की मातृभाषाओं के संरक्षण और विकास के लिए समर्पित है। दरअसल आज भी लाखों बच्चे ऐसी भाषा में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिसे वे अपनी मातृभाषा के रूप में नहीं समझते। यह स्थिति सीखने सिखाने के क्रम को पूरी ईमानदारी से पूरा नहीं कर पाती है।

International Mother Language Day 2026

International Mother Language Day 2026: 21 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, क्या है इस साल की थीम (Photo Source: Freepik)

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुरुआत कैसे हुई थी?

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ( यूनेस्को ) के महासभा सम्मेलन द्वारा नवंबर 1999 में की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का विचार बांग्लादेश की पहल थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 के अपने प्रस्ताव में इस दिवस की घोषणा का स्वागत किया।

End of Feed