लाइफस्टाइल

How To Grow Eyelashes: घनी-लंबी हो जाएंगी आपकी पलकें, सीख लें आईलैशेज बड़ी कैसे करें

How To Grow Eyelashes: काली घनी और लंबी आईलैशेज किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन कई लोगों की पलकें नेचुरली छोटी होती है, जिन्हें लंबा किया जा सकता है। यहां देखें घर पर ही आप नेचुरली अपनी पलकों को कैसे लंबा कर सकते हैं।

Image

How To Grow Eyelashes

How To Grow Eyelashes: घनी और लंबी पलकें हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। बाजार में महंगे-महंगे सीरम और मस्कारा तो मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से भी आप अपनी पलकों को प्राकृतिक रूप से लंबा और घना बना सकते हैं? आइए जानते हैं आईलैशेज बढ़ाने के कारगर उपाय क्या हैं, जिन्हें आप कुछ दिन करके ही फर्क देखने लगेंगे।

जैतून का तेल

जैतून का तेल यानि की ऑलिव ऑयल विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों के रोमछिद्रों को पोषण देता है। रात को सोने से पहले एक साफ मस्कारा ब्रश या रुई के फाहे की मदद से हल्के हाथों से पलकों पर तेल लगाएं। सुबह उठकर आंखें धो लें। नियमित उपयोग से पलकें मजबूत होंगी।

नारियल का तेल

नारियल का तेल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है, जो बालों में गहराई तर जाकर उन्हें टूटने से बचाता है। यह पलकों को प्राकृतिक चमक भी देता है। रोजाना रात में इसकी मालिश करने से बाल झड़ना कम होता है।

कैस्टर ऑयल लगाएं

रात को साफ मस्कारा ब्रश या कॉटन बड से पलकों पर हल्का कैस्टर ऑयल लगाएं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा को बालों के लिए शानदार माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम और विटामिन बरौनियों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। ताजे एलोवेरा का गूदा निकालकर उसका रस पलकों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। एक इस्तेमाल की हुई ग्रीन टी की थैली को ठंडा करके उसके रस को पलकों पर लगाएं। यह प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है।

पेट की सफाई और पोषण

बाहरी उपायों के साथ-साथ अंदर की सफाई भी जरूरी है। अपनी डाइट में प्रोटीन, बायोटिन (अंडे, बादाम, शकरकंद) और ओमेगा-3 फैटी एसिड (मछली, अखरोट) शामिल करें। भरपूर पानी पिएं, जिससे शरीर डिटॉक्स होगा और बाल स्वस्थ रहेंगे।

इसी के साथ साथ आपको अपनी आंखों को साफ रखना है। सही संतुलित पोषण वाली डाइट लेना भी लंबी पलकों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पलकों की हल्की मसाज भी करना, बहुत असरदार साबित हो सकता है। इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के लंबी और खूबसूरत पलकें पा सकते हैं। जरूर ही आपको अपने घर पर ये वाली सिंपल सी चीजें ट्राई करनी ही चाहिए। ऐसा करने पर आपको मात्र 3-4 हफ्तों में ही फर्क दिखने लग सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article