Independence Day Slogans in Hindi: आजादी एक ऐसा खजाना है, जो अगर एक बार कोई लूटकर ले जाए तो इसको वापस पाने में हर वो चीज करनी पड़ती है जो मुमकिन है। दरअसल आजादी वो विचारधारा है जिसके सहारे ही सभ्यताओं का विस्तार होता है। आजादी बहुमूल्य है। इसकी कीमत लगाना समझदारी नहीं, मूर्खता का काम होता है। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। लेकिन क्या क्या आप जानते है कि भारत की आज़ादी में वो कौन से नारे थे, जिन्होंने आज़ादी के लिए लोगो को प्रेरित किया। आइए डालते हैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के कुछ चर्चित नारे:
Independence Day 2024 Slogans in Hindi
1. आजादी का कोई अर्थ नहीं, अगर इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो - महात्मा गांधी
2. वंदे मातरम् - बंकिमचंद्र चटर्जी
3. इंकलाब जिंदाबाद - भगत सिंह
4.सत्यमेव जयते - पंडित मदनमोहन मालवीय
5.सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है - रामप्रसाद बिस्मिल
6. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा - नेताजी सुभाष चंद्र बोस
7. बम और पिस्तौल क्रांति नहीं लाते, क्रांति की तलवार विचारों की धार पर तेज की जाती है – भगत सिंह
8. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा - अल्लामा इकबाल
9. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और में इसे लेकर रहूंगा - बाल गंगाधर तिलक
10. आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे - चंद्रशेखर आजाद
11. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा - श्यामलाल गुप्ता
12. अब भी जिसका खून न खौला खून नहीं वो पानी है…जो ना आये देश के काम वो बेकार जवानी है - चन्द्र शेखर आज़ाद
13. जहां पवित्रता है, वहीं निर्भयता है - महात्मा गांधी
14. जय जवान, जय किसान - लाल बहादुर शास्त्री
15. वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को नहीं कुचल पाएंगे - भगत सिंह
16. देश की पूजा ही राम की पूजा है – मदन लाल ढींगरा
17. जन-गण-मन अधिनायक जय हे- रवीन्द्रनाथ टैगोर
18 . आराम हराम है - पंडित जवाहर लाल नेहरू
19. इंकलाब का नारा है, भारत देश हमारा है
20. हसरत यही है दिल में की काश ऐसा एक दिन आए, जब मेरे लहु का एक कतरा भी मेरे देश के काम आए
इस आर्टिकल के माध्यम से हमारा मकसद था आपका परिचय उन नारों से करवाना था, जिनसे प्रेरित होकर असंख्य भारतीय आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान लुटाने को तैयार हो गए थे। इस बार स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर आप अपनों के साथ भी ये नारे शेयर कर सकते हैं।
