Independence Day Rangoli Designs 2023 Images, Pics, Photos: हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन बहुत ही खास होता है। आजादी का वो ख्याल, देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा होता ही कुछ अनोखा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही देशवासियों की रगों में जोश और उल्लास दौड़ने लगता है। लोग अपने घरों से लेकर दुकानों दफ्तरों तक को तिरंगे के रंग में रंग देते हैं। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर कोई बढ़िया सा डेकोरेशन कर अपने घर आंगन का लुक इस रंगीले देश की तरह बनाना चाहते हैं। तो रंगोली के ये लेटेस्ट डिजाइन्स आपके लिए एकदम बढ़िया रहेंगे। देखें 76वें स्वतंत्रता दिवस के लिए रंगोली के बेहतरीन डिजाइन आइडियाज।
Independence day 2023 rangoli designs latest simple easy rangoli images pattern for indian independence
Rangoli designs images for Independence day
स्वतंत्रता दिवस की रंगोली
देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, इस खास दिन अपना घर आंगन देश के रंग में रंगना है तो ये गोल तिरंगी फूलों वाली रंगोली एकदम बेस्ट रहेगी। सिंपल और सुंदर लुक वाली रंगोली के आस पास आप अपनी पसंद की और डिजाइन्स भी बना सकते हैं।
सिंपल रंगोली डिजाइन
इंडीपेंडेंस डे के लिए ऐसे फूल और इंद्रधनुष के डिजाइन वाली ट्राईकलर रंगोली भी गजब लुक देगी। आप इस रंगोली को घर के बाहर तो दफ्तर में भी बना सकते हैं। ये छोटी सी रंगोली राष्ट्रिय त्योहार का रंग बेशक ही और गहरा कर देगी।
मोर वाली रंगोली
बहुत ही प्यारे लुक के लिए मोर के डिजाइन वाली ये ट्राइकलर पैटर्न की रंगोली कमाल है। बनाने में आसान और दिखने में तो इस रंगोली के क्या ही कहने, आप बीच में गोलाकार के बजाय चोकोर स्टाइल में भी तिरंगा बना सकते हैं। वहीं रंगोली के आस पास अगर आप स्वतंत्रता दिवस की बधाई, जय हिंद आदि जैसा कुछ लिखेंगे तो और बढ़िया लगेगा।
स्वास्तिक रंगोली
देश का त्योहार मनाने जा रहे हैं, तो स्वास्तिक के स्टाइल वाली ये रंगोली का डिजाइन तो ट्राई करना बनता ही है। अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है तो आप स्वतंत्रता दिवस के दिन ये आसान पैटर्न्स वाली रंगोली आराम से बना सकते हैं।
चूड़ी वाली रंगोली
स्वतंत्रता दिवस के लिए रंगोली बनानी है, तो चूड़ियों की मदद से ऐसी सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाली रंगोली बनाई जा सकती है। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको केवल तिरंगे के रंग लाने होंगे और बस थोड़ी सी मेहनत से आपकी स्वतंत्रता वाली स्पेशल रंगोली तैयार है।
सुंदर रंगोली
बहुत ही प्यारी कोई रंगोली बनाने का मन है, तो फिर मोर, तिरंगा और फूल पत्तियों वाली ये रंगोली भी कुछ कम नहीं है। इस दिन अगर आप केसरी, सफेद और हरे रंग से रंगोली बनाएंगे तो आपके घर पर चार चांद लग जाएंगे। आप इन तीनों रंगों का इस्तेमाल करके एक से बढ़कर एक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसी के अलावा आप स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली में भारत का झंडा बना सकते हैं। वहीं आप भारत माता की रंगोली भी बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आप इन तीनों रंगों का इस्तेमाल करके फ्लोरल डिजाइन भी बना सकते हैं। बेशक आपका आंगन राष्ट्रिय जश्न में रम जाएगा।
