Improve Personality: रवि की कहानी में छिपा है बड़ा सबक, कैसे 5 मिनट में की आदतों से बदल जाती है पर्सनैलिटी

Improve Personality: क्या आप अपनी पर्सनैलिटी में निखार लाना चाहते हैं! जानिए ऐसी 5 मिनट की आसान आदतों के बारे में जो आत्मविश्वास बढ़ाने, बॉडी लैंग्वेज सुधारने और लोगों पर बेहतर प्रभाव छोड़ने में मदद कर सकती हैं।

Improve Personality: रवि एक बड़ी कंपनी में काम करता था। पढ़ाई में अच्छा था, काम भी ठीक करता था, लेकिन फिर भी उसे अक्सर लगता था कि लोग उसे उतनी गंभीरता से नहीं लेते जितना उसके साथ काम करने वाले दूसरे लोगों को लेते हैं। मीटिंग में उसकी बातें अनसुनी रह जाती थीं। नए लोगों से बात करने में वह झिझकता था। कई बार तो ऐसा भी होता कि उसके बाद बोलने वाला व्यक्ति वही बात दोहरा देता और तारीफ उसे मिल जाती।

Improve Personality in 5 minutes, Personality Tips

रवि ने 5 मिनट की आदतों से बदली पर्सनैलिटी, क्या किया चेंज

एक दिन उसने अपने सीनियर से पूछ ही लिया कि सर, मुझमें ऐसी क्या कमी है जो मैं आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं। इस पर सीनियर मुस्कुराए और बोले, कि कमी तुम्हारे ज्ञान में नहीं है रवि, तुम्हारी प्रेजेंटेशन में है। बस यही चीज तुमको आगे नहीं बढ़ने दे रही है।

End of Feed