बाल से ज्यादा नज़र आने लगे हैं स्कैल्प, तो इस होममेड ऑयल से उगा सकते हैं नए बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2025, 12:34 PM IST

Homemade Oil to Grow Hair: अगर आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं तो हेममेड ऑयल का इस्तेमाल कर आप नए बाल उगा सकते हैं। यहां जान लें नए बाल उगाने का आसान तरीका।

Homemade Oil to Grow Hair: बालों की सही देखभाल न करने की वजह से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। इस समस्या से इन दिनों काफी लोग परेशान हैं। झड़ते बालों का समय पर इलाज न किया जाए तो ये गंजेपन का भी कारण बन जाते हैं। हेयरफॉल कंट्रोल करने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि होममेड ऑयल की मदद से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है और सिर पर नए बाल लाए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं तेल बनाने का आसान तरीका।

इस तेल से रुकेगा बालों का झड़ना (Image: istock)

इस तेल से रुकेगा बालों का झड़ना (Image: istock)

इस तेल से रुकेगा बालों का झड़ना - Homemade Hair Oil To Control Hair Fall

तेल बनाने के लिए आपको चाहिए 250 ग्राम नारियल तेल, 12 से 15 करी पत्ते (Curry Leaves), 2 चम्मच मेथी के दाने, 4 गुड़हल के फूल और एक चम्मच अलिव सीड्स। सबसे पहले तेल को आंच पर चढ़ाकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें करी पत्ते डालें। अब तेल को गैस से उतार लें और इसमें मेथी के दाने, अलिव सीड्स डालें। इसके बाद गुड़हल का फुल डालें और तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसे छानकर किसी शीशी में निकालकर रख लें।

End of Feed