IAS अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी डॉ. मेहरीन काज़ी एक बार फिर खुशियों से भरे नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। कपल के घर 8 मई को ही दूसरे प्यारे से शहजादे ने जन्म लिया है। प्यारे बेटे के जन्म के मशहूर IAS अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी ने बेहद प्यारे अंदाज़ में उसका स्वागत किया। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सिर्फ सेलिब्रेशन ही नहीं, बल्कि फैमिली की खुशी, प्यार और इमोशनल बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही है।
ब्लू और व्हाइट थीम पर सजी सजावट, Welcome Home Baby लिखा बैकड्रॉप और खूबसूरत डेकोरेशन पूरे माहौल को बेहद खास बना रहे हैं। वहीं मेहरीन काज़ी का सॉफ्ट और सिंपल लुक नई मां की खूबसूरती को और निखार रहा है। फैंस को खासतौर पर बेबी से जुड़ी छोटी-छोटी डिटेल्स और फैमिली के कैंडिड मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं। अगर आप भी आने वाले समय में बेबी का वेलकम करने वाले हैं, तो इन तस्वीरों को देख डेकोरेशन तो केक डिजाइन का इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
फैमिली फोटो में दिखा प्यारा बॉन्ड
एक तस्वीर में अतहर आमिर खान अपने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि मेहरीन काज़ी उनके साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। उनके बड़े बेटे का मासूम अंदाज़ भी तस्वीर को और ज्यादा दिल छू लेने वाला बना रहा है। पूरा परिवार ब्लू थीम के साथ ट्विनिंग करता दिख रहा है, जिससे फोटो का विजुअल और भी खूबसूरत लग रहा है।
बेबी वेलकम डेकोरेशन
घर को ब्लू और व्हाइट बैलून से सजाया गया है। Welcome Home Baby लिखा बैकग्राउंड इस सेलिब्रेशन को बेहद खास बना रहा है। और बैलून भी बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। घर की ये वाली सजावट सिंपल होने के बावजूद काफी एलिगेंट लग रही है।
केक डिजाइन ने खींचा ध्यान
बेबी बॉय थीम वाला ब्लू केक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। केक पर छोटे बेबी डिजाइन, सफेद पंख और क्लाउड डेकोरेशन इसे बेहद अट्रैक्टिव बना रहे हैं। “It’s a Boy” लिखा डिजाइन पूरे सेलिब्रेशन को और खास बना रहा है।
मेहरीन काज़ी का सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक
मेहरीन ने इस मौके पर बेहद सॉफ्ट और कम्फर्टेबल आउटफिट चुना। हल्का मेकअप और नेचुरल स्माइल उनके पूरे लुक को बेहद प्यारा बना रही थी। नई मां के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
