अब पार्लर पर हजारों खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरी, किचन में रखी इस मीठी चीज से स्किन की करें देखभाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 1, 2025, 09:19 PM IST

जब भी स्किन केयर की बात होती है लोगों के दिमाग में या तो पार्लर या फिर महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स आते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सिर्फ चीनी का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

बेदाग-निखरी त्वचा पाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। इसके लिए लोग पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं और साथ ही महंदे फेशियल कराते हैं। लेकिन फेशियल के लिए यूज किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो स्किन को डैमेज कर देता है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए आप चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चीनी डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं और क्या है चीनी स्क्रब इस्तेमाल करने के फायदे।

How to use sugar scrub on face

How To Use Sugar On Face - चेहरे पर चीनी का किस तरह करें इस्तेमाल

चीनी और शहद पैक

चीनी एक नेचुरल स्क्रब है। इसका इस्तेमाल डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप चीनी में थोड़ा सा शहद डालें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें।

End of Feed